चितरंगी। शासकीय सीएम राइज मॉडल स्कूल चितरंगी में गुरुवार को रीवा संभाग की ओआईसी मीनाक्षी सिंह व एडीपीसी हरिश्चंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह, उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र, माध्यमिक हेडमास्टर लक्ष्मण सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय स्थित मां सरस्वती की प्रतिमा पर आगंतुकों ने पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद विद्यालय की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षावार सभी विषयों का अवलोकन किया जिसमें विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने रोबोटिक्स लब में छात्रों के साथ बनाए गए विभिन्न यंत्रों का अवलोकन किया जिसकी काफी प्रशंसा की वहीं कक्षा आठवीं के कक्षा अध्यापक सुमित श्रीवास्तव द्वारा पढ़ाए जा रहे विज्ञान विषय पर, सुरेश प्रजापति के द्वारा पढ़ाए जा रहे मानव कंकाल टॉपिक, शिक्षक राजेन्द्र साहू व बारहवीं कक्षा के छात्रों की सराहना की। वहीं कोल्ड कॉलिंग, प्रिंट रिच, थिंक पेयर-शेयर, स्कैफोंल्डिंग सहित अन्य शिक्षण विधियों की सराहना की। इस दौरान कक्षाओं में छात्रों के साथ पठन पाठन सम्बंधित वार्ता की। जिसमें कक्षा 11वीं की छात्रा तपस्या राजे सिंह को पूछे गए प्रश्नों के जवाब देने पपर शाबाशी दी।
इस दौरान ओआईसी मीनाक्षी सिंह ने शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में चल रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों की लेखनी पर विशेष ध्यान देने हेतु, बौद्धिक आकलन के आधार पर छात्रों को श्रेणीगत (ए, बी,सी, डी, ई वन, ई-टू) करने, ई-1 व ई-2 श्रेणी के बच्चों को डी और सी श्रेणी तक पहुँचाने के लिए शिक्षकों द्वारा विषयवार (टॉपिक वाइज) शिक्षण किये जाने, बोर्ड कक्षाओं के बच्चों के उत्तरोत्तर विकास को लेकर शिक्षकों द्वारा बेहतर प्रयास किए जाएं, टॉपर्स बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं छात्रों को दिखाए जाने सहित अन्य निर्देश दिए।
शासकीय सीएम राइज मॉडल स्कूल का ओआईसी ने किया निरीक्षण