
सिंगरौली जिले मे कार्यरत स्वयं सेवी सामाजिक संस्था कालिका प्रसाद केपी बैस सेवा समिति सिंगरौली का 7 वा स्थापना दिवस 30 दिसम्बर 2025 को है इस संस्था के स्थापना दिवस के प्रभारी के तौर पे युवा समाज सेवी अम्बिकेश धर द्विवेदी को जबाब दारी संस्था के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह बैस ने सौपी है प्रभारी के साथ साथ दो सह प्रभारी के तौर पे मनोज सिंह,व सुनील सिंह बैस को सौपी गई है आपको बताते चले की पिछले छ वर्षो से यह संस्था जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वछता,वृक्षारोपण,महिला शशक्तिकरण,सरकारी योजनाओं को गरीबो तक पहुंचना,ऊर्जा संरक्षण,जल संरक्षण जैसे विषयो पर कार्य कर रही है साथ हि साथ मध्य प्रदेश सरकार के योजना आर्थिक संख्यकी विभाग द्वारा जन अभियान परिषद मे नावंकुर संस्था के रूप मे कार्य कर रही है, इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ने यह बताया की प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी संस्था द्वारा स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम तय समय पर होगा इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष लक्षमण सिंह, मौजूद रह कर प्रभारी को बधाई और शुभकामनाये प्रदान करते हुए यह कहा की संस्था के कार्यो को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाते हुए समाज मे सस्था का अच्छा नाम रोशन होवे इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओ को बधाई और पुनः शुभकामनाएं


