
उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शाशन द्वारा प्रायोजित कॉलेज चलो अभियान को लेकर आज शासकीय जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चितरंगी द्वारा हायर सेकण्डरी विद्यालय शिवपुरवा,खटाई,झगरौहा मे कक्षा बारवी के छात्र छात्राओं से मुलकात कर उनको यह प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा की आने वाले समय मे आप सभी को कॉलेज जरूर करना है प्रयास ये करे की नियमित रूप से करे तो ज्यादा बेहतर होगा यह बात मौके पर उपस्थित सहायक प्राध्यापक ड्रा अभय पटेल ने कहा,इस अभियान मे को लगातार सप्ताहिक रूप से चला कर विकासखड़ चितरंगी के समस्त हायर सेकण्डरी विद्यालयों को कभर किया जायेगा इस अभियान मे डॉ अभय कुमार पटेल , डॉ योगेश कुमार तिवारी , डॉ भारती सिंह डॉक्टर, डॉ नेहा द्विवेदी, अनीश गुप्ता, चंद्र प्रताप सिंह,विद्यालय शिवपुरवा के प्राचार्य दिवाकर सिंह चौहान, खटाई प्राचार्य देवनाथ सिंह बैस, झगरौहा प्राचार्य भागवत सिंह सहित हजारों की संख्या मे छात्र छात्राओं को इस अभियान मे शामिल कर कार्यक्रम संपन्न कराया गया!


