कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा रहे शामिल

सिंगरौली – (सरई )भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं जिला के नेतृत्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के निर्देशन में एवं मंडल सरई के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष आशा अरुण यादव महापर्व सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह एवं मंडल अध्यक्ष सरई गजेंद्र अग्रहरि के दिशा निर्देश में दिनांक-26/08/2024 को समय शाम 4 बजे स्थान- धनौजा मंदिर प्रांगण में संपन्न सांसद राजेश मिश्रा एवं देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम के उपस्थिति में सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला के निमित्त बैठक आहूत किया गया जिसमें अपेक्षित मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारीगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण , पूर्व के सभी पदाधिकारी,सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री , सभी कार्यकारिणी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक , प्रभारी, बूथ अध्यक्ष ,महामंत्री, बी एल ए-2 एवं सभी बूथ एजेंटों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, एवं सदस्यता अभियान को लेकर सभी को दिशा निर्देश जारी की गई। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, जिला मंत्री पूनम गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बैस, पूनम गुप्ता, ज्ञानी गुप्ता, प्रेम सिंह भाटी, रमापति जायसवाल, कमलेश बैस, अशोक तिवारी, रमा गुप्ता, राकेश कुमार वर्मा, मोहित सिंह, मोनू गुप्ता, जमुना बैस, रामप्रसाद बिस्मिल, हनुमान, सुधीर, फंकज, सुखपति सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *