
— कार्यक्रम में शामिल हुई पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह व शिक्षा विभाग के पदाधिकारी
बृजेन्द्र कुमार साहू
चितरंगी:- शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में सोमवार को शासन की मंशा के अनुरूप धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
मध्य प्रदेश शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाने का आदेश जारी किया गया था। इस क्रम में सोमवार को चितरंगी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया।
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भगवान श्री कृष्ण का चित्र रखकर साज-सज्जा की गई। इस अवसर पर भजन मंडली द्वारा कीर्तन आदि किया गया। सर्वप्रथम पुरोहित उर्मिलेश प्रसाद पांडेय द्वारा वेद मंत्रों के साथ भगवान श्री गणेश की आराधना हुई। इसके बाद सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद राज्य मंत्री राधा सिंह में भगवान श्री कृष्णा की वंदना व आरती किया। तत्पश्चात मौजूद सभी विशिष्ट अतिथियों ने भगवान की आरती उतार कर पूजा अर्चना की।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन उर्मिलेश प्रसाद पांडेय ने किया। धर्मराज वैस ने मनमोहक गीत एवं भजन प्रस्तुत किया। अंत में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य जेजे भारती ने आभार व्यक्त करते हुए राज्य मंत्री के समक्ष विद्यालय के विकास हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सिया दुलारी, पूर्व विधायक अमर सिंह, शिक्षा समिति के सभापति जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल सिंह, शाउमावि कुशाही के प्राचार्य आद्या प्रसाद पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक बब्बू सिंह, अंशुमान सिंह, रमाशंकर बैस आदि मौजूद रहे।