बृजेन्द्र कुमार साहू



चितरंगी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं होगी – राधा सिंह राज्य मंत्री

चितरंगी:- विकासखंड चितरंगी मुख्यालय में में नवीन बस स्टैंड कई वर्षों से अधर में लटका हुआ था। लेकिन आज चितरंगी क्षेत्र वासियों को एक अच्छी सुविधा मिल है। आपको बता दे कि वर्ष 2026 – 17 में बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया था। जो 90 लाख रुपये की लागत से बनाया जाना था लेकिन हार्ड वर्क होने से बजट को रिवाइज किया गया। आज राज्य मंत्री जी के करकमलों द्वारा लोकार्पण किया गया।
उसी कड़ी में महिलाओबको शसक्त बनाने केलिए देश के प्रधान मंत्री एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री जी स्व रोजगार केलिए स्वालंबन का बढ़ावा दिया है। जो समूह के रूप में आजीविका मिशन कार्य कर रहा है आज आजीविका मिशन भवन चितरंगी में वर्ष 2013 – 14 से स्वीकृत था। जिसकी लागत 45 लाख रुपए थी। इसको पूर्ण करने में राज्य मंत्री जी के प्रयास से एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने पूर्ण किया जो चितरंगी में संचालित महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में राज्य मंत्री ने रिबन काट कर लोकार्पण किया।
मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस क्षेत्र में विकास की नींव पूर्व मंत्री स्व जगन्नाथ सिंह जी ने अथक प्रयास से रखी थी। आज उनके आशीर्वाद से जनता ने राज्य मंत्री के रूप में मौका दिया है। इस क्षेत्र को विकास की कड़ी में जोड़ने केलिए कोई कसर नहीं रहेगी।
इस अवसर पर जिलापंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह जनपद अध्यक्ष शियादुलारी महिला बाल विकास सभापति कमलेंद्र सिंह जिला मंत्री प्रवेंद्र धर मंडल अध्यक्ष प्रकाश नारायण जी मंडल मंत्री हर्ष सिंह प्रभात सिंह मधुप गुप्ता सरपंच देवरा अमित सिंह विकास सिंह निर्भय सिंह  उपखंड अधिकारी चितरंगी तहसीलदार चितरंगी ऋषि नारायण सिंह कार्यपालन यंत्री जितेंद्र बाथम सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *