
बृजेन्द्र कुमार साहू
जिले में पिछले 15- 16 वर्षों से सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग योजना अंतर्गत कार्यरत अतिथि शिक्षक जो की लगातार सारे काम को छोड़कर मध्य प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारने का काम मनोयोग से कम कर रहे हैं ,जबकि सरकार द्वारा जो इनको वेतन प्राप्त होता है वह काफी अल्प है आज के महंगाई के हिसाब से,क्योंकि इनके परिवार का पालन पोषण मुश्किल पड़ता हैं ,साथ-साथ प्रदेश एवं जिला स्तरीय आदेशों का पालन भी करते हैं उसी के तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पिछले वर्ष 2024 में सितंबर ,अक्टूबर ,नवंबर ,
दिसंबर और वर्ष 2025 में जनवरी माह का शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण जिला स्तर पर कराया जाता है जबकि सिंगरौली जिले में ही बहुत सारे ऐसे क्षेत्र हैं जहां से अतिथी शिक्षक आते है और प्रशिक्षण लेने के लिए जिला मुख्यालय पर 200 किलोमीटर एक तरफा का सफर करते हैं जैसे बगदरा क्षेत्र लमसरई क्षेत्र,तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां से काफी लंबा दूरी रिस्क लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का कार्यशाला लेने के लिए पहुंचते हैं उनको विभाग द्वारा यात्रा भत्ता प्रदान करना चाहिए, इसी यात्रा भत्ता को लेकर अतिथि शिक्षक समन्वय समिति संघ सिंगरौली के जिला संरक्षक युवा समाजसेवी लक्ष्मण सिंह द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी महोदय सिंगरौली को एक पत्र लिखकर उनका ध्यान आकर्षण कराया है कि हमारे अतिथि शिक्षकों का समय पर बजट आने के बाद भी भुगतान समय से नहीं जारी किया जाता है यह काफी चिंतनीय है साथ ही साथ उन्होंने यह भी मांग किया है कि इस प्रशिक्षण में जितने भी हमारे शिक्षक बंधु प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं उनको यात्रा भत्ता जल्द से जल्द देने की मांग की है अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन इस मुद्दे को लेकर कितना गंभीर से लेते है !!


