

बृजेन्द्र कुमार साहू
श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा श्री राहुल सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी व्दारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारीगणो को महिला/छात्राओ सुरक्षा के विषय पर अन्यन्त गंभीरता से कार्य करने हेतु आदेशित किया गया ।
वरिष्ठ अधिकारीगणो के इसी आदेश /निर्देष के पालन में थाना प्रभारी चितरंगी व्दारा एक नवाचार किया गया है । जिसके अन्तर्गत दिनांक 05/07/2025 को माननीय मत्री.महोदय म.प्र. शासन श्रीमती राधा सिह की मेधावी छात्राओ के पुरस्कार समारोह मे के कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी चितरंगी व्दारा महिला सुरक्षा के संबंध में शासन एवं मध्य प्रदेश पुलिस व्दारा किये जा रहे प्रयासों से कार्यक्रम मे उपस्थित छात्र,छात्राओ,महिला शिक्षिकाओ एवं महिला कर्मचारियो को अवगत कराया गया । जिसमे कार्यक्रम मे उपस्थित छात्राओ/कामकाजी महिलाओ को महिला उर्जा डेस्क ,सी बाक्स पोर्टल ,महिला हल्पलाईन नम्बर 1090 एवं अन्य योजनाओ के विषय में विस्तर पूर्वक अवगत कराया । इसी क्रम मे थाना प्रभारी चितरंगी व्दारा नवाचार के रूप मे एक लेटर बाक्स विद्यालय कैम्पस में स्थापित किया ,उक्त लेटर बाक्स पर जिस पर थाना प्रभारी ,महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला सुरक्षा से संबधित फोन नम्बर अंकित है ।स्कूल कैम्पस मे स्थापित लेटर बाक्स के उपयोग के बारे मे थाना प्रभारी चितरगी व्दारा बताया गया कि अधिकांश छात्राए/कामकाजी महिलाये लोक लाज के भय से ,एफ.आई.आर कराने के भय से ,मिडिया मे नाम आने के भय से अन्य कारणो स्वयं के उपर हो रही छेडखानी ,फब्तियो ,अत्याचार,को सहन करती रहती है । जिसके कारण कुंठा एवं अवसाद ग्रसित हो जाती है जिसका उनके विद्यार्थी जीवन, निजी जीवन एवं सामाजिक जीवन पर अत्यन्त विपरीत प्रभाव पडता है ।उक्त पत्र पेटिका में डाला गया प्रत्येक पत्र जो कि थाना प्रभारी अथवा महिला पुलिस अधिकारी व्दारा स्वयं खोला जाकर पढा जावेगा,प्राप्त पत्र का शीघ्र एवं वैधानिक निराकरण किय़ा जावेगा जिसमें किसी भी शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक नही किया जायेगा और यदि कोई शिकायतकर्ता बिना अपना नाम डाले गोपनीय शिकायत करता है तो उसका भी विधि संगत निराकरण किया जावेगा ।समस्त छात्राओ,महिला शिक्षिकाओ एवं महिला कर्मचारियो से भय मुक्त होकर अध्ययन /अध्यापन कार्य को सुचारू रूप करने हेतु थाना प्रभारी चितरंगी व्दारा आश्वासन दिया गया । फिलहाल कस्बा चितरंगी के स्कूल/कालेज मे ही इस प्रकार की पत्र पेटिकाए स्थापित की गयी है आवश्यकतानुसार थाना क्षेत्र के अन्य स्थानो पर लगायी जावेगी ।
सुधेश तिवारी थाना प्रभारी थाना चितरंगी एवं उनकी टीम व्दारा किये गये उक्त नवाचार का माननीय मत्री महोदया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, विद्यालय प्रशासन, छात्राओ ,कामकाजी महिलाओ एवं आम जनता व्दारा सराहना की गई ।


