बृजेन्द्र कुमार साहू
*सिंगरौलीl* जिले में बेतहासा सड़क दुर्घटनाओ से आक्रोषित लोगों द्वारा आज सुबह परसौना में चक्का जाम किया गयाl
चक्का जाम कर रहे लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी की गई l पुलिस ने आंदोलन कर रहे लोगो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है l बताया जाता है कि आज रविवार की सुबह कॉंग्रेस नेता भास्कर मिश्रा समेत दर्जनों लोगों द्वारा जिले में आये दिनों सड़क दुर्घटनाओ में हो रही मौतो को लेकर परसौना मोड़ पहुचे l जहा आंदोलनकारियो द्वारा चक्का जाम कर कोयला लोड हाइवा समेत आने- जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया l जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई l जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पीएस परस्ते की आगुआई में बैढ़न कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार, मोरवा थाना प्रभारी यूपी सिंह, नवानगर थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पंहुचा l पुलिस प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के चक्का जाम कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया l जहा से उन्हें डग्गा में बैठाकर पुलिस लाईन लें जाया गया l
*पुलिस लाईन में हुईं धक्का मुक्की*
बताया जाता है कि पुलिस लाईन में लें जाए गए गिरफ्तार आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुईं l आंदोलन कर रहे लोग पुलिस लाईन का गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे l जिसे रोकने के दौरान धक्का मुक्की हुईं l जिससे लोगों में भारी नाराजगी का माहौल है l
*सड़क दुर्घटनाओ का बेरोक टोक सिलसिला*
बताया जाता है कि 24 जून को सुबह परसौना- रजमिलान रोड़ में कोयला लोड हाइवा की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत हो गई थीं l इसके दूसरे दिनों ही कचनी वेयर हॉउस के पास कथुरा निवासी एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थीं l इससे पूर्व जिले के माडा थाना क्षेत्र के अमिलिया घाटी में कोयला लोड हाइवा की टक्कर से मोटर सायकल सवार दो लोगो की मृत्यु हुईं थीं l इसी तरह सरई थाना क्षेत्र के खनुआ में कोयला लोड हाइवा की चपेट में आने से एक की दर्दनाक मौत हुईं l यही नहीं सरई थाना के ही दूधमनिया में एक यात्री बस की सीधी टक्कर में मोटर सायकल सवार की मौके पर ही दम तोड़ दिया था l
*ज़मानत ख़ारिज, जेल भेजे आंदोलनकारी*
बताया गया कि पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार भास्कर मिश्रा समेत अन्य लोगो का मेडिकल परिक्षण कराया गयाl और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया l
*अमिलिया घाटी और मुड़वानी पहाड़ बने दुर्घटनाओं के लिए नासूर*
जिले के माडा तहसील की बैढ़न- सरई मार्ग की अमिलिया घाटी और सिंगरौली नगर तहसील की मुड़वानी पहाड़ की चढाई सड़क दुर्घटनाओ के लिए नासूर बनकर रह गई है l जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मामला उठने के बाद भी जिम्मेदार एजेंसिया और अफसर वैकल्पिक मार्ग नहीं बनवा पा रहे है l जबकि जिले में कंपनियों और प्रशासन के पास बजट और मशीनरी की कमी नहीं है l लेकिन इच्छाशक्ति में कमी के कारण समस्या दशको से जस की तस बनी हुईं है l एक तरफ विश्व के टापटेन उद्योगपतियों में शुमार अदानी समूह की कम्पनी अमिलिया घाटी से 30-40 टन लोड हाइवा से कोयला परिवहन कर रही है,तो दूसरी भारत सरकार की नौ रत्न कम्पनी एनसीएल मुड़वानी पहाड़ में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर सकती है l


