

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट ।
वाराणसी, आज राजकीय बालिका इंटर कालेज जक्खिनी वाराणसी में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर के तत्वावधान में प्रदेश संरक्षक शैलेश बहादुर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के जिला प्रभारी जगदीश शुक्ला के संरक्षक में एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम” से अभियान चलाकर विद्यालय में लगाये गये पेड़ ।
राजकीय बालिका इंटर कालेज जक्खिनी के प्रधानाचार्य के साथ साथ राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जनपद वाराणसी ईकाई के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम ” से अभियान चलाकर शासन की मंशा के अनुरूप आम ,अमरूद ,अनार, आवाला ,नीवू और बेल के व नीमच,पेड़ विद्यालय में लगाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अधार है। जब तक पृथ्वी पर वृक्ष हैं । मनुष्य का जीवन सुरक्षित है। क्योंकि हमारे जीवन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ऑक्सीजन होता है। और यह ऑक्सीजन हमको वृक्षों से प्राप्त होता हैं। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में संकल्प लिया है कि जिले में कम से कम 11हजार वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा।
इस मौके पर उपस्थित रहे।
प्रदेश संरक्षक शैलेश बहादुर सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,मंडल प्रभारी अमन विश्वकर्मा, जिला प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान, सन्तोष कुमार शर्मा, सुभाष पटेल, राजेश कुमार शर्मा, दीपक मेहरा, एवं संगठन के तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


