
*नवांकुर सखी_हरियाली यात्रा पड़री खुर्द मे
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पूरे प्रदेश मे प्रत्येक ब्लाको मे चयनित आदर्श ग्राम मे नावंकुर सखी हरियाली यात्रा महोत्सव के रूप मे कार्यक्रम कराया जा रहा है उसी के तहत चितरंगी विकास खंड के बगदरा सेक्टर के अंतर्गत चयनित आदर्श ग्राम पड़री खुर्द मे आज विकास खंड समन्वयक विश्वनाथ रैदास के मार्गदर्शन मे नवांकुर संस्था केपी बैस सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति पड़री खुर्द के सयुक्त तत्वाधान मे कार्यक्रम आयोजित कराया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा सागर बैस,कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि मुन्नर सिंह,कार्यक्रम मे विशिष्ट अथिति के रूप मे पिछड़ा वर्ग भाजपा बगदरा के अध्यक्ष फूल सिंह, ब्लाक समन्वयक विश्वनाथ रैदास,दिलीप सिंह,रोजगार सहायक रमाकांत प्रसाद बैस के उपस्थति मे हुआ जिसमे नावंकुर सखियो को परिचय पत्र प्रदान करते हुए पौधा भी वितरण किया गया साथ हि साथ मंच पर मौजूद ब्लाक समन्यवक ने जन अभियान और नावंकुर सखी अभियान का पुरा बिस्तृत रूप रेखा रखते हुए सखियो को सम्बोधित किया कार्यक्रम के बाद पंचायत मे स्थिति शांति धाम मे नावंकुर सखीओ के माध्यम से दो सौ पौधों का रोपण एक पेड़ माँ के नाम के तहत कराया गया इस पूरे कार्यक्रम मे केपी बैस सेवा समिति के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह बैस, प्रस्फूटन अध्यक्ष सावित्री सिंह, पत्रकार दिलीप गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता राम रहिस बैस,अजय बैस,महात्मा सिंह,हुब्बलाल बैस ,सरोज,रेखा, बिन्दु, सविता,राजपति देवी बैस कमलावती,सुधा देवी,शांति बैस,सहित सैकड़ो के संख्या मे नावंकुर सखिया और ग्रामीण जन मौजूद होकर कार्यक्रम के साक्षी बने साथी ही साथ सभी को वृक्षारोपण, प्रकित सुरक्षा,को लेकर उन्हे संकल्प भी दिलाया गया वही कार्यक्रम मे पधारे अतिथिओ का रोजगार सहायक द्वारा आभार ब्यक्त किया गया


