
बृजेन्द्र कुमार साहू
सिंगरौली। चितरंगी क्षेत्र के शासकीय सान्दीपनि मॉडल स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह बघेल के मार्गदर्शन में उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र, माध्यमिक हेडमास्टर लक्ष्मण सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। सभी मौजु “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण किया।
उप प्राचार्य पद्माकर मिश्र ने औषधीय गुणों वाले बरगद का पौधरोपण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पेड़ों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमें इन्हें बचाने का प्रयास करना चाहिए।
हेडमास्टर लक्ष्मण सिंह ने औषधीय गुणों वाले पेड़ों के फायदे गिनाए और बताया कि ये पेड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने लाभदायक हो सकते हैं। अश्वनी बैस, ने भी पौधरोपण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। श्वेता दूबे ने पेड़ों के गुणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद करते हैं।
सुरेश प्रजापति व पवन बैस ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें पेड़ों के महत्व के बारे में शिक्षित करना था।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने पौधरोपण किया और पेड़ों की देखभाल का संकल्प लिया। अंत प्राचार्य अशोक सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम निश्चित रूप से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में मदद करेगा।


